
हापुड़: 65 फीट ऊँचे रावण, 60 फीट ऊँचे मेघनाथ व 55 फीट ऊँचे कुम्भकरण का पुतला तैयार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के रामलीला मैदान में दशहरे के अवसर पर रावण दहन देखने के लिए दूर-दराज से बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। इसे लेकर कई दिन पहले से ही रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले बनाने की तैयारी शुरू कर दी जाती है। रामलीला मैदान में तीनों पुतले तैयार होकर खड़े हो चुके हैं।
रावण के पुतले का निर्माण कर रहे कारीगर प्रमोद कुमार ने बताया कि उन्हें पुतले बनाने का करीब 22 से 23 वर्षों का अनुभव है। इस बार रावण का पुतला 65 फीट ऊंचा बनाया गया है, जबकि मेघनाथ का पुतला 60 फीट और कुंभकरण का पुतला 55 फीट ऊंचा है। तीनों पुतलों में कुल 700 बम लगाए गए हैं।
हापुड़ की रामलीला देखने के लिए आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। दशहरे के दिन रावण दहन को लेकर लोगों में खासा उत्साह रहता है। कई लोग रावण दहन देखने के लिए रात में ही रामलीला मैदान पहुंचकर अपनी जगह सुरक्षित कर लेते हैं। अब रामलीला मैदान में पुतले तैयार होने के बाद लोगों को दशहरे के दिन होने वाले रावण दहन का इंतजार है।
टाटा की सभी गाड़ियां लोन पर उपलब्ध, खरीदने पर पाएं उपहार: 9457545133, 9217992716

























