
👁 13 views Views
पुराने हाईवे पर ट्रैक्टर-कार की भिड़ंत, दीवार पर चढ़ा ट्रैक्टर
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): हापुड़ जनपद के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में रविवार को पुराने हाईवे पर आरएस फार्म हाउस के पास ट्रैक्टर और कार की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर सड़क किनारे बनी दीवार पर चढ़ गया।
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने स्थिति का जायजा लिया।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068

























