
हापुड के श्री माँ मंशा देवी मंदिर पर 56 भोग के दर्शन कर श्रध्दालु हुए निहाल
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com):शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर दुर्गा अष्टमी पर श्री माँ मंशा देवी मंदिर, बुलंदशहर रोड, हापुड़ के प्रांगण में माँ मंशा रानी के विशाल छप्पन भोग का आयोजन किया गया
नवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर माँ को छप्पन प्रकार के व्यंजन, मिष्ठान, फल एवं पकवानों का छप्पन भोग अर्पित किया गया। छप्पन भोग के दर्शन के लिए मंदिर परिसर में भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे श्रद्धालुओं ने क्रमबद्ध लाइन में लग कर माता रानी के छप्पन भोग के दर्शन किए।
इस अवसर पर मन्दिर प्रांगण को फूलबंगला, रंग बिरंगी लाइटों और विद्युत रोशनी से सजाया गया।छप्पन भोग का आयोजन माँ मंशा देवी की असीम कृपा और भक्तों की मनोकामना पूर्ति के लिए किया गया । मान्यता है कि नवरात्रि में माँ को छप्पन भोग अर्पित करने से सभी संकट दूर होते हैं और सुख-समृद्धि आती है।छप्पन भोग के दर्शन के पश्चात सभी श्रद्धालुओं में छप्पन भोग प्रसाद वितरित किया गया ।
मन्दिर समिति द्वारा मन्दिर परिसर में पेयजल से लेकर सुरक्षा के हर तरह के इंतजाम किए गये जिससे कि आने किसी भी श्रद्धालु कों किसी प्रकार की परेशानी ना हो।
इस अवसर पर शिवकुमार मित्तल महेश तोमर बिजेंदर कंसल अनुज मित्तल खैलेन्द्र सैनी पुनीत गोयल लाला राजकिशोर अजय गुप्ता सुनील सैनी राकेश महेश्वरी यादराम सैनी अनंत स्वामी सोनू सैनी सुरेंद्र बजाज हनी सैनी मनीष अग्रवाल आदि का सहयोग रहा।
दातों की झनझनाहट को नजरअंदाज ना करें, नि:शुल्क सलाह के लिए कॉल करें: 7668219093, 9997097671

























