
बृजघाट पर प्राधानाचार्या के साथ मारपीट का खुलासा, चार गिरफ्तार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना गढ़मुक्तेश्वर के कस्बा बाबूगढ़ में पांच दिन पूर्व एक विद्यालय की प्रधानाचार्या के साथ हुई जबरदस्त मारपीट के आरोप में पुलिस ने रविवार को चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कैमरे के डीवीआर, दो बाइक, एक फर्जी नम्बर प्लेट, दो तमंचे व दो कारतूस तथा एक अवैध चाकू बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी अशोक बृजघाट स्थित ओमकार राजेंश्वर स्वामी विद्यापीठ इंटर कालेज में पढ़ता था और स्कूल की देखभाल भी करता था। अशोक ने विद्यालय में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। प्रधानाचार्या की रिपोर्ट पर पुलिस ने अशोक को जेल भेजा था। इस बात से रुष्ट होकर अशोक प्रधानाचार्या से रंजिश रख रहा था। बात गत 13 अक्टूबर की है कि अशोक ने अपने साथियों के साथ मिलकर प्राधानाचार्या के घर में घुस कर मारपीट कर घायल कर दिया और सीसीटीवी कैमरे से डीवीआर को निकाल कर ले गया। इस सिलसिले में पुलिस ने मुख्य आरोपी अशोक कुमार निवासी कुदैना चक थाना गजरौला जनपद अमरोहा, तथा जनपद बुलंदशहर के थाना शिकारपुर के गांव भटौला के प्रशांत शर्मा, व राहुल शर्मा तथा थाना सिकंदराबाद के गांव ह्दयपुर के अमन अधाना को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464

























