
हापुड़ में BSA की बड़ी कार्रवाई: बिना मान्यता चल रहे गणपति पब्लिक स्कूल व हिमायत मेमोरियल पब्लिक स्कूल कराए बंद
हापुड़, सीमन(ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में शिक्षा विभाग ने अवैध रूप से चल रहे फर्जी स्कूलों के खिलाफ सख्त कदम उठाया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) ने औचक निरीक्षण के दौरान गांव सिखैड़ा में बिना मान्यता के संचालित दो स्कूलों को तत्काल प्रभाव से बंद करवा दिया है।
निरीक्षण के दौरान जिन दो विद्यालयों पर गाज गिरी है, उनमें ‘गणपति पब्लिक स्कूल’ और ‘हिमायत मेमोरियल पब्लिक स्कूल’ शामिल हैं।
बेसिक शिक्षा अधिकारी दीपा भाटी ने जानकारी देते हुए बताया कि चेकिंग के दौरान दोनों ही स्कूलों के प्रधानाचार्य या प्रबंधक विद्यालय की मान्यता से जुड़ा कोई भी वैध दस्तावेज या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। जांच में शिक्षा के नाम पर हो रही बड़ी लापरवाही भी सामने आई। गणपति पब्लिक स्कूल में बच्चों के पढ़ने के लिए कमरे तक नहीं थे और यह पूरा स्कूल महज एक बरामदे में चलाया जा रहा था। वहीं, हिमायत मेमोरियल पब्लिक स्कूल एक रिहायशी मकान के भीतर संचालित होता पाया गया। मान्यता न होने और मानकों की धज्जियां उड़ने पर प्रशासन ने दोनों स्कूलों को तुरंत बंद करने के निर्देश दिए हैं।
गाय व भैंस के दूध का शुद्ध घी खरीदने के लिए संपर्क करें: 9068607739

























