
हापुड़, सीमन/ अशोक तोमर (ehapurnews.com): हापुड़ के अतरपुरा चौराहा पर एबीवीपी के पदाधिकारियों व सदस्यों ने रविवार को प्रदर्शन किया और पुलिस पर अभद्रता का आरोप लगाया। एबीवीपी के संगठन मंत्री वरुण राणा ने बताया कि शनिवार को संगठन की एक बैठक गोल मार्केट स्थित कार्यालय में आयोजित हुई। इसके पश्चात दो कार्यकर्ता बाइक पर घर जा रहे थे।
रास्ते में अतरपुरा चौपला पर पुलिस चेकिंग कर रही थी। पुलिस ने वाहन के खिलाफ चालान की कार्रवाई की। आरोप है कि जब कार्यकर्ताओं ने चाबी मांगी तो उनके साथ अभद्रता व गाली-गलौज की गई। प्रदर्शन के दौरान संगठन मंत्री वरुण राणा ने बताया कि उन्होंने पुलिसकर्मियों को समझाने का प्रयास किया लेकिन उनके साथ भी धक्का मुक्की की गई। कार्यकर्ताओं को बेवजह हवालात में बंद कर दिया। ऐसे में गुस्साए कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया और मामले में पुलिस से कार्रवाई की मांग की।
रविवार को हापुड़ के अतरपुरा चौराहा पर स्थित डॉक्टर श्यामा प्रसाद की मुखर्जी की प्रतिमा के सामने कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की। इस दौरान प्रांत सहमंत्री एवं मेरठ महानगर छात्रा कार्य विस्तारिक अंजली शर्मा आदि सदस्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025

























