
हेलमेट का लालच देकर बिना अनुमति कराया रक्तदान, स्वास्थ्य विभाग ने की कार्रवाई
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की मीनाक्षी रोड पर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर पुस्तकालय में बुधवार को बिना अनुमति के संचालित किया जा रहे रक्तदान शिविर को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर बंद कराया। बताया जा रहा है कि लोगों को हेलमेट का लालच देकर रक्तदान कराया जा रहा था और यह रक्तदान शिविर बिना अनुमति के लगाया गया था जिसे स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बंद कराया। बता दें कि बिना अनुमति चल रहे ब्लड कैंप में 50 से अधिक की यूनिट रक्त एकत्र किया जा चुका था।
डॉ. भीमराव अंबेडकर पुस्तकालय में बुधवार को बिना समिति के एक ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया। हेलमेट के लालच में आकर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे जिन्होंने ब्लड डोनेट करना शुरू किया। मामला संदिग्ध प्रतीत होने पर लोगों ने इसकी शिकायत स्वास्थ्य विभाग से की जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच की और कैंप को बंद कराया।
हर ऑर्डर पर गोलगप्पे FREE, ₹100 में अनलिमिटेड छोले-भटूरे: 7668606012, 7017570838
























