
भाजपा ने बाजपेयी को जिला कार्यालय पर किया नमन्
हापुड, सीमन (ehapurnews.com)भारत रत्न व भूतपूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति सदैव चिर स्थाई बनाए रखने के लिए भाजपाईयो ने बुधवार की रात भाजपा के जिला कार्यालय पर रंगोली बनाकर दीप प्रज्वलित किया और उन्हें नमन् किया।यह आयोजन स्व. अटल बिहारी वाजपेई की जयंती की पूर्व संध्या पर जिला कार्यालय पर आयोजित किया गया।भाजपा जिलाध्यक्ष कविता माधरे ने कहा कि
राजनीति के अजातशत्रु अटल जी के विराट व्यक्तित्व व संगठन हेतु उनके अपार योगदान को नमन किया गया है।इस अवसर पर डा.पायल गुप्ता,व्यापारी नेता विनीत अग्रवाल शारदा,महेश तोमर,विनोद गुप्ता,छवि दीक्षित आदि उपस्थित थे।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025


























