
बाइक चोर को मिला एक वर्ष का कारावास व अर्थदण्ड
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ पुलिस द्वारा चोरी की मोटर साइकिल व अवैध असलहा बरामद होने के मामले में एक अभियुक्त को प्रभावी पैरवी के चलते न्यायालय द्वारा सजा सुनाई गई, साथ ही अर्थदण्ड से भी दंडित किया।
अभियुक्त रोहित से चोरी का मोटर साइकिल व अवैध असलहा बरामद होने के सम्बन्ध में अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 198/2018 धारा 411, 414 भादवि व मु0अ0सं0 199/2018 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना बहादुरगढ पर पंजीकृत किया गया था। उक्त मुकदमों में अभियुक्त को गिरफ्तार कर साक्ष्य संकलन की कार्यवाही करते हुए हापुड़ पुलिस द्वारा आरोप पत्र माननीय न्यायालय में प्रेषित किया गया था। न्यायालय द्वारा अभियुक्त उपरोक्त को जुर्म इकबाल के आधार पर 01 वर्ष का साधारण कारावास व 8,500/- रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया है।
दोषसिद्ध अपराधी रोहित पुत्र रामौतार निवासी ग्राम चितौड़ा की मढैया थाना बहादुरगढ जनपद हापुड़ है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010


























