
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारत विकास परिषद् विकास रत्न शाखा द्वारा आयोजित पांच दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ हिंदू कन्या इंटर कॉलेज पिलखुवा में किया गया जिसमें योग साधकों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।
शाखा अध्यक्ष बिशन दयाल गोयल, शाखा सचिव डॉ सतीश वर्धन, शाखा कोषाध्यक्ष आशीष सिंघल ,योग शिक्षक सुशील अग्रवाल ने माँ भारती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर योग शिविर का शुभारंभ किया । योग शिक्षिका मणिका मित्तल ने सभी योग साधकों को योग का प्रशिक्षण देते हुए भ्रामरी,अनुलोम विलोम, शलभासन ,उत्तानपादासन,त्रिकोणासन,उष्ट्रासन,सिंहासन आदि आसनों का अभ्यास कराया। योग शिक्षक सुशील अग्रवाल ने बताया कि नियमित योग करने से शरीर के स्वस्थ रहने के साथ साथ मन भी प्रसन्न रहता है। शाखा सचिव डॉ सतीश वर्धन ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए तन और मन प्रसन्न रहने चाहिए। महर्षि पतंजलि द्वारा दिये गए ज्ञान योगासन और मुद्राओं के द्वारा तन मन को प्रसन्न रखा जा सकता है।
शाखा अध्यक्ष बिशन दयाल गोयल ने सभी योग साधकों का आभार और धन्यवाद व्यक्त किया। इस योग शिविर में सीमा गर्ग ,शीतल वर्धन ,मोनिका शर्मा,आनन्द अग्रवाल,अजय गोयल ,अतुल गोयल,अनुष्का गोयल,नीना गोयल,सुशील कुमार,रेखा शाह,पंकज गोयल,अंजन ,संगीता बंसल ,अंजू गोयल,सोनिक मित्तल,हेमलता,संगीता गोयल,विनय कुमार,विशाल कौशिक,सुनील जैन,सुशील सिंघल,आदि ने भाग लेकर योग शिविर से स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया ।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010























