भाकियू ने सड़क निर्माण की मांग की
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक जनपद हापुड़ ने गांव श्याम नगर के जर्जर हुए मार्ग के निर्माण की मांग की है। इस सिलसिले में यूनियन ने प्रशासनिक अधिकारी को एक ज्ञापन दिया। यूनियन के नगर अध्यक्ष राजवीर सिंह भाटी, हेम सिंह प्रधान, मोनू त्यागी ने बताया कि गांव श्याम नगर में जल निगम द्वारा पीने के पानी की टंकी का निर्माण कराया जा रहा है, परंतु ठेकेदार ने श्याम नगर की सड़कों को इस प्रकार से तोड़ दिया है कि वह स्थान-स्थान से जर्जर-जर्जर हो गई है, जिससे आवागमन में भारी व्यवधान पैदा हो रहा है। यूनियन की मुख्य मांग है कि सड़क का पक्का निर्माण कराया जाए।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग, गंजापन की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें : 9719123457 पर

हापुड़ के वार्ड-23 से सभासद पद के भाजपा प्रत्याशी आदित्य सूद को वोट देकर विजयी बनाए























