हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): निकाय चुनाव का समय अब धीरे-धीरे नजदीक आ रहा है। ऐसे में प्रत्याशी मतदाताओं तक अपनी प्राथमिकता पहुंचा रहे हैं। हापुड़ नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर 26 से सभासद पद पर खड़े राहुल कश्यप के चुनाव कार्यालय का शनिवार को फीता काटकर उद्घाटन हुआ। इस अवसर पर राहुल ने अपनी प्राथमिकताएं गिनाई और कहा कि यदि वह चुनाव में जीत हासिल करते हैं तो सर्वप्रथम नाली और खड़ंजे की व्यवस्था को दुरुस्त करेंगे जिससे लोगों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो। इसी के साथ कचरे की भी उचित व्यवस्था की जाएगी। लोगों की अन्य परेशानियों का भी समाधान कराएंगे।
राहुल कश्यप ने इस दौरान कहा कि उनकी प्राथमिकता लोगों की सेवा करना है। आपको बता दें कि राहुल कश्यप वार्ड नंबर 26 से सभासद के प्रत्याशी के तौर पर मैदान में खड़े हैं जिनका चुनाव चिन्ह आम है।






















