
5 दिन के कार्य दिवस की मांग पर बैंक कर्मियों का प्रदर्शन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पांच दिन के कार्य दिवस की मांग को लेकर मंगलवार को हापुड़ में बैंक कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
यह प्रदर्शन यूनाइटेड फार्म आफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर किया गया। संगठन के जिला कोर्डिनेटर आए के माहेश्वरी ने बताया कि पांच दिन के कार्य दिवस की मांग को लेकर विभिन्न सरकारी बैंकों के कर्मचारी मंगलवार को हापुड़ के गढ़ रोड पर स्थित यूनियन बैंक आफ इंडिया के बाहर एकत्र हुए और मांग के समर्थन में प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
रेडवुड क्लॉथिंग पर लगी है स्टॉक क्लीयरेंस सेल: 9690080808


























