
स्मार्ट मीटर बदलने पर रोक
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को योगी की पाती में कहा है कि प्रदेश भर में पुराने मीटर को स्मार्ट मीटर से बदलने का कार्य तत्कालिक रूप से रोक दिया गया है।
बता दे कि प्रदेश भर में स्मार्ट मीटर को लेकर बिजली उपभोक्ता में रोष पनपता ही जा रहा था जो अब रुक जाएगा। हापुड़ में भी किसान व उपभोक्ता विरोध कर रहे थे।
मुख्यमंत्री ने अपनी पाती में भीषण गर्मी व लू के प्रकोप से बचने के लिए कहा है कि घर के बाहर पशु पक्षियों के लिए पानी रखें, आप भी पर्याप्त मात्रा में पानी, शिकंजी, छाछ या नारियल पानी पीते रहे। बच्चों एवं बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें। सूती या खादी के ढीले वस्त्र पहने। सबसे आवश्यक बात ऐसी कोई लापरवाही ना करें। जिससे आग लगने का अंदेशा हो। अपना और अपनों का ख्याल रखें।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com

























