
आयकर क्रिकेट टीम ने जीता हापुड टैक्स टी-20 मैच
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ टैक्स बार एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित हापुड़ टैक्स टी20 क्रिकेट लीग का ग्रैंड फिनाले अकरौली स्थित गुरुनानक स्पोर्ट्स एकेडमी स्टेट जीएसटी और इनकम टैक्स विभाग के बीच खेला गया जिसमे स्टेट जीएसटी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और निर्धारित 20 ओवरों में अंतिम बॉल पर सभी विकेट खोकर 160 रन बनाए जिसमे कपिल गुप्ता ने सर्वाधिक 48 रनों का योगदान दिया । वही आयकर से निखिल शर्मा ने 4 ओवर में 32 रन देकर 4 विकेट लिये । लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयकर विभाग की टीम ने 19 ओवरों में 6 विकेट खोकर यह लक्ष्य हासिल कर लिया । जिसमे विकास रघुवंशी ने नाबाद 46 रन मात्र 22 बॉल का सामना करके बनाये और स्टेट जीएसटी से मैच छीन लिया । निखिल शर्मा को प्लेयर ऑफ़ द मैच और बेस्ट बॉलर, कपिल गुप्ता को बेस्ट बैट्समैन और सिद्धार्थ को प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट घोषित किया गया । विजेता आयकर के कप्तान जितेंद्र सिंह को ट्रॉफी और 11000/- का चेक पुरस्कार में देकर और उप विजेता स्टेट जीएसटी के कप्तान विवेक कुमार उपाध्याय को ट्रॉफी और 5100/- का चेक पुरस्कार में देकर सम्मानित किया गया ।इस मैच में आयकर आयुक्त अपील अतीक अहमद, डिप्टी कमिश्नर सौरभ चौधरी व अरुण कुमार, असिस्टेंट कमिश्नर प्रमोद रावत व सुषमा सिंघल, स्टेट जीएसटी से एडिशनल कमिश्नर रामकेश्वर सिंह, जॉइंट कमिश्नर अजय प्रताप सिंह व जिलाजीत सिंह , उत्तर प्रदेश भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ स्टेट कन्वीनर विनीत शारदा, जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर आदि ने दीप प्रज्ज्वलित किया। बार के अध्यक्ष नितिन गर्ग और संयोजक जितिन अग्रवाल ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया ।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)

























