
👁 29 views Views
हापुड़: आगे से बाइक उठाकर की जमकर स्टंटबाजी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में बाइक सवार ने बीती रात तहसील चौराहे के पास स्टंट बाजी की जिसकी लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। हापुड़ के अटल गौरव पार्क और तहसील चौराहे के बीच की यह वीडियो है जिसमें एक बाइक सवार ने बाइक आगे से उठाकर स्टंट बाजी की। इस दौरान जाम की स्थिति भी पैदा हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने इस तरह की स्टंटबाजी पर लगाम लगाने की मांग की है।
मेरठ स्वीट्स से बनवाएं स्पेशल भाजी बॉक्स: 9897693627

























