
बहादुरगढ़: तीन लाख रुपये की खातिर दरिंदगी! विवाहिता को पीटकर बेहोशी की हालत में फेंका, गले दबाकर जान से मारने की कोशिश
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ के बहादुरगढ़ क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ ससुराल पक्ष की हवस और दहेज की भूख ने सारी हदें पार कर दीं। तीन लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर एक विवाहिता को बेरहमी से पीटा गया और उसका गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया गया।
मिली जानकारी के अनुसार, बहादुरगढ़ गाँव की रहने वाली महिला चंचल की शादी करीब 15 साल पहले बुलंदशहर के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के मदनगढ़ गाँव निवासी अनिल के साथ हुई थी। दंपती के चार पुत्रियां और एक पुत्र हैं। पीड़ित महिला चंचल का आरोप है कि उसके ससुराल वाले मकान बनवाने के लिए मायके से 3 लाख रुपये लेकर आने का लगातार दबाव बना रहे थे। चंचल की माँ एक विधवा हैं, जो आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण रुपये देने में पूरी तरह असमर्थ थीं। रुपये न मिलने पर बीती 4 अक्टूबर को पति अनिल, ससुर गांधी और सास ने मिलकर चंचल के साथ अमानवीय मारपीट की। आरोप है कि आरोपियों ने उसका गला दबाकर जान से मारने की भी कोशिश की और जब वह बेहोश हो गई, तो उसे मरा हुआ समझकर फेंक दिया। बाद में पीड़िता की माँ ने किसी तरह उसका इलाज कराया। इस मामले में पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश तेजी से शुरू कर दी है।
DIVYANSH ARYA HEIGHTS: EXCLUSIVE 3 & 4 BHK RESIDENCES: 9762489492




























