
👁 15 views Views
गढ़ः गांव दोताई में मिला मगरमच्छ का बच्चा, गंगा नदी में छोड़ा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड के थाना गढ़मुक्तेश्वर के ग्राम दोताई में शनिवार को एक मगरमच्छ का बच्चा दिखाई देने के ग्रामीणों में हड़कम्प मच गया और ग्रामीण इकट्ठा हो गए। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को दी। जानकारी मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मगरमच्छ के बच्चे को सुरक्षित पकड़ लिया। वन अनुभाग अधिकारी विपिन कुमार भाटी के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई करते हुए मगरमच्छ के बच्चे को उसके प्राकृतिक आवास गंगा नदी में छोड़ दिया गया।
टाटा की सभी गाड़ियां लोन पर उपलब्ध, खरीदने पर पाएं उपहार: 9457545133, 9217992716




























