
गुर्जर महासभा ने सरदार वल्लभभाई पटेल को याद कर दी श्रध्दांजलि
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com):अखिल भारतीय गुर्जर महासभा ने शनिवार को लौह पुरुष, भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें याद कर नमन किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महेंद्र कुमार ने की। कार्यक्रम में उपस्थित व्यक्तियों ने सरदार वल्लभभाई पटेल जी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके राष्ट्र निर्माण, राष्ट्रीय एकता और अखंडता के प्रति अतुलनीय योगदान को याद किया।
इस अवसर पर राजेंद्र गुर्जर ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल केवल भारत के स्वतंत्रता सेनानी ही नहीं, बल्कि आधुनिक भारत के शिल्पकार और राष्ट्रीय एकता के महान प्रतीक थे।
उन्होंने देश की स्वतंत्रता के बाद 562 से अधिक रियासतों के एकीकरण में ऐतिहासिक भूमिका निभाकर भारत की अखंडता को मजबूत किया। उनका दृढ़ संकल्प, साहस, दूरदर्शिता और राष्ट्र के प्रति समर्पण आज भी प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणास्रोत है।
कार्यक्रम में विजय चौधरी, पवन हूण, नीरज गुर्जर.रामकिशोर त्यागी , विकास त्यागी,निखिल त्यागी,नीरज , जितेंद्र नागर, गुलशन त्यागी, रविंद्र गुप्ता, लिले मास्टर, राजबीर भाटी, सुंदर कुमार आर्य जयबिन्दर गुर्जर सहित अन्य उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने भी सरदार वल्लभभाई पटेल के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला और संकल्प लिया कि सरदार पटेल के बताए मार्ग पर चलते हुए समाज में एकता, संगठन, सद्भाव और राष्ट्रहित की भावना को आगे बढ़ाया।
कटार सिंह, बबली,नीरज गुर्जर, विजय चौधरी, पवन हूण नरेश मिश्रा, दिनेश भारद्वाज, लिले मास्टर
जी,महिपाल,ज्ञानेन्द्र त्यागी मानव ,ओमप्रकाश,गुलशन त्यागी, वर्षा त्यागी, शशि गोयल,दुरगेश तोमर,अजब सिंह,रवि भाटी,विजय पाल आर्य, रिंकेश मुककदम,धर्मेंद्र,दीपक चन्द्रा सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com





























