
हापुड़: बृजनाथपुर शुगर मिल के संचालन बंद होने से बदले गन्ने के क्रय केंद्र, शासन ने जारी किया नया आवंटन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):”बृजनाथपुर शुगर मिल का संचालन बंद होने के बाद, शासन स्तर पर बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। इसके तहत धौलाना गन्ना समिति से जुड़े 14 गन्ना क्रय केंद्रों को अब दूसरी चीनी मिलों से संबद्ध कर दिया गया है।
प्रदेश सरकार की ओर से किए गए इस बदलाव के बाद, आगामी पेराई सत्र में इन केंद्रों से जुड़े क्षेत्रीय किसानों को अपनी फसल नई मिलों पर आपूर्ति करनी होगी। शासन द्वारा जारी नए आवंटन के अनुसार: भावा क्रय केंद्र को साबितगढ़ मिल, नंदनपुर अगवानपुर मिल व भोगपुर बुलंदशहर मिल को दिया गया है। समानार-ए, धौलाना-बी और समानार-बी केंद्र राजपुरा मिल से संबद्ध किए गए हैं। धौलाना-ए और जारचा-बी केंद्र अगवानपुर मिल को आवंटित हुए हैं। वहीं जारचा-ए, पारपा और कलौंदा केंद्र अनामिका मिल से जोड़े गए हैं।
इसके अलावा फगौता केंद्र अगवानपुर, कंदौला-ए वीनस और दहपा केंद्र राजपुरा मिल को दिया गया है। क्रय केंद्रों के इस स्थानांतरण से अब क्षेत्र के किसानों के सामने नई मिलों के साथ तालमेल बैठाने की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। किसान अब नए सत्र में इन निर्धारित मिलों के माध्यम से अपना गन्ना बेच सकेंगे।
वाहन का बीमा कराने पर पाएं 5% कैशबैक: 9720669699 || #Insurance #Car #Bike #Bus #Truck




























