
गढ़ पुलिस ने मारपीट के मामले में दोनों पक्षों के चार आरोपियों को पकड़ा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर त्वरित कार्रवाई करते हुए सड़क पर मारपीट करने वाले दोनों पक्षों के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम प्रशांत कुमार पुत्र सत्य प्रकाश निवासी मोहल्ला अहाता बस्तीराम थाना गढ़मुक्तेश्वर, बलराज उर्फ बिट्टू पुत्र सुखपाल सिंह निवासी मोहल्ला आदर्श नगर हापुड़, अनुज कुमार पुत्र इंद्रजीत सिंह निवासी मोहल्ला राजीव नगर थाना गढ़मुक्तेश्वर जनपद हापुड़ और सौरभ पुत्र इंद्रजीत सिंह निवासी मोहल्ला राजीव नगर थाना गढ़मुक्तेश्वर जनपद हापुड़ है। दरअसल सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069





























