
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): रक्षा बंधन की पूर्व संध्या पर रविवार को कम्पॉज़िट विद्यालय दोयमी के छात्र-छात्राओं के बीच अध्यापिका रश्मि मित्तल के मर्गदर्शन एवं निर्देशन में “राखी बनाओ” ऑनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आयोजन की अध्यक्षता प्रधानाचार्य दिलशाद अली ने की।
कार्यक्रम संयोजिका रश्मि मित्तल के अनुसार ऑनलाइन आयोजन में १२ बच्चों ने केवल घरेलू सामान का उपयोग करके बहुत सुंदर व आकर्षक रखियाँ बनायी जिनका मूल्यांकन करने पर सभी बच्चों को पुरस्कृत करने का निर्णय लिया गया। उन्होंने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों में कलात्मक अभिरुचि जागृत करने के साथ -साथ उन्हें आत्मनिर्भर भारत से भी परिचय करना था।
कार्यक्रम में कक्षा ६ से ख़ुशी, श्वेता, जूनैद, हर्ष, कक्षा ७ से वर्षा, ज़ुबैर, रूद्रांश और कक्षा ८ से आशीष व निकिता ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
रश्मि मित्तल ने अभी प्रतिभागियों की प्रस्तुति की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।अध्यापिकाओं मीनू वर्मा और रानी चाहल के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया।
अब घर बैठे पाए अपनी रोजाना की ज़रुरत की चीजें. FREE HOME DELIVERY, बस कॉल करें: 7302805950

Ravindra Brand पेश करते हैं शुद्ध सरसो का तेल: 9837044155, 9837777888
























