
बाबूगढ़: फांसी के फंदे पर लटक कर फौजी ने की आत्महत्या
हापुड़, सीमन/अमित कुमार(ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को एक फौजी ने आत्महत्या कर ली। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। सूचना पर पहुंची बाबूगढ़ पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारण का पता चल सकेगा। मृतक के परिवार में कोहराम मचा है।जानकारी के अनुसार बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के नूरपुर मढैया निवासी प्रशांत सौवीर मानसिक रूप से परेशान चल रहा था जिसने मंगलवार को आत्महत्या कर ली। जब उसका शव परिजनों ने देखा तो उनके होश उड़ गए। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365

























