
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ में लोगों की सुविधा को देखते हुए विद्युत विभाग ने दो नए ट्रांसफार्मरों को स्थापित किया है जिससे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से हो सके और ओवरलोडिंग, ट्रिपिंग की समस्या क्षेत्रवासियों को ना हो।
जानकारी के अनुसार बाबूगढ़ छावनी में पूर्व में दो ट्रांसफार्मर लगे थे लेकिन अक्सर ट्रिपिंग, लो वोल्टेज की शिकायत होती थी। ऐसे में विद्युत विभाग की टीम ने दो नए ट्रांसफार्मर स्थापित किए हैं। कड़ी मशक्कत के बाद दोनों ट्रांसफार्मर स्थापित कर विद्युत सप्लाई चालू कराई जिससे क्षेत्र वासियों को राहत मिलेगी। इस दौरान कुछ समय के लिए विद्युत आपूर्ति प्रभावित रही। एक ट्रांसफर पाइप फैक्ट्री रोड पर टंकी कंपाउंड के पास तथा दूसरा चामुंडा माता मंदिर के पास मेन चौराहे पर स्थापित किया।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068

























