
👁 33 views Views
जलते उपलों के बीच तपस्या करते संत
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर काकोड़ी में समाज कल्याण के लिए एक संत चिल-चिलाती धूप में बैठकर जलते उपलों के बीच तपस्या कर रहे हैं। ऐसे में ग्रामीण उनका आशीर्वाद लेने के लिए पहुंच रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि संत चेतन शर्मा की तीसरी तपस्या है। उनका उद्देश्य है कि समाज में सुख शांति बनी रहे और देश निरोगी रहे। संत चेतन शर्मा के दर्शन करने और उनका आशीर्वाद लेने के लिए सिर्फ सिकंदरपुर काकोड़ी ही नहीं बल्कि आसपास के क्षेत्र के लोग भी बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं।
REDWOOD CLOTHING से खरीदें शर्ट होलसेल दामों पर: 8791313131

























