
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में विश्व हिंदू रक्षा संगठन ने शनिवार को बाबूगढ़ में बांग्लादेश के खिलाफ प्रदर्शन किया और पुतला फूंक कर अपना विरोध जताया। बड़ी संख्या में लोग प्रदर्शन में शामिल हुए और भारत सरकार से मामले में कड़े कदम उठाने की मांग की। इस दौरान सभी ने एक स्वर में बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों की कड़ी निंदा की और दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की। इस दौरान कुलदीप चौहान, रुद्राक्ष त्यागी, प्रिया चौहान, दीपक शर्मा, संदीप कौशिक, राहुल कुमार, मनु त्यागी, गौरव अग्रवाल, दीपक सेन, देवेंद्र शर्मा ,अर्जुन त्यागी, प्रिंस त्यागी, प्रिंस शर्मा, लक्ष्य त्यागी आदि उपस्थित रहे।
घर बैठे (LOAN) कराएं: 9756129288 || उत्कृष्ट विहान, स्वर्ग आश्रम रोड़, हापुड़ ||


























