
👁 58 views Views
बाबूगढ़: युवक की मौत के मामले में झोलाछाप चिकित्सक के खिलाफ जांच के आदेश
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की मौत होने के मामले में मृतके परिजनों ने झोलाछाप चिकित्सक द्वारा किए गए इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। परिजनों का आरोप है कि उपचार के दौरान झोलाछाप ने गलत दवा दी जिससे जयवीर की तबीयत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। मामले में मृतक के परिजन वीर सिंह निवासी गांव मीरपुर ने जिलाधिकारी से कार्रवाई की मांग की जिसके बाद डीएम ने सीएमओ को जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)























