
पुराने वाहन को स्क्रैप करने पर नए वाहन खरीदने पर मिलेगी विशेष छूट
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):केंद्र सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने राष्ट्रीय राजमार्ग क्षेत्र में वायु प्रदूषण कम करने के उद्देश्य से परिवर्तन योजना लागू की है। इस योजना का लाभ एनसीआर क्षेत्र के bs1, bs2, bs3, bs4 श्रेणी के वाहन स्वामी को मिलेगा जिसके तहत पुराने वाहनों को अधिकृत स्क्रैप सेंटर पर वाहनों को स्क्रैप करना होगा। उसको नए bs6, सीएनजी, इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर विभिन्न प्रकार की छूट और प्रोत्साहन दिए जाएंगे। योजना के अनुसार bs1 से bs4 तक के वाहन स्क्रैप करने के बाद खरीदने जाने वाले नए bs6, सीएनजी या इलेक्ट्रिक वाहनों पर 10 वर्ष तक 100% मोटर वाहन कर में छूट मिलेगी। नए वाहन के पंजीकरण शुल्क में भी 100% की छूट प्रदान की जाएगी। इसके साथ अन्य योजनाओं का लाभ भी उठाया जा सकेगा।
99 MINI MALL से खरीदें अधिकतर सामान मात्र 99/- में: 8191820867






















