
बाबूगढ़: अतिक्रमण के खिलाफ पुलिस व नगर पंचायत का अभियान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ जनपद के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में अतिक्रमण की शिकायतों के बाद थाना प्रभारी प्रवीण कुमार और नगर पंचायत की टीम ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। अभियान के दौरान डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के आसपास तथा मैन रोड, डिपो रोड और बछलौता रोड पर अतिक्रमण की स्थिति का जायजा लिया गया।
पुलिस और नगर पंचायत की टीम ने सड़क किनारे रेहड़ी-पटरी लगाकर सामान बेचने वाले लोगों को चेतावनी दी और अतिक्रमण हटाने के लिए कुछ समय दिया। टीम ने स्पष्ट किया कि सड़कों पर अतिक्रमण होने से आवागमन में परेशानी होती है, इसलिए निर्धारित समय के भीतर अतिक्रमण हटाया जाए।
बताया गया कि अतिक्रमण को लेकर आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत के संज्ञान में आने के बाद पुलिस और नगर पंचायत की टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और संबंधित लोगों को आवश्यक निर्देश दिए।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)

























