
👁 18 views Views
सड़क हादसे में मोहित भारती की मौत पर रिपोर्ट दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गत 23 सितंबर को निजामपुर बाईपास के निकट हुए एक सड़क हादसे में अतरपुरा हापुड़ के मोहित भारती की मौत की रिपोर्ट मृतक के पिता ने हापुड़ कोतवाली में दर्ज कराई है।
पुलिस के अनुसार 23 सितंबर को मोहित भारतीय अपनी पत्नी के साथ बाइक से हापुड़ आ रहा था कि सामने से आ रही है एक अऩ्य बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी जिस कारण मोहित बुरी तरह घायल हो गया। उपचार के दौरान मोहित ने दम तोड़ दिया।
मृतक के पिता सुरेंद्र कुमार ने आरोपी बाइक सवार अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264

























