
ग्रामीण संस्कार केन्द्र नर बच्चो की उपस्थिति बढी
हापुड,सीमन/सुरेश जैन (ehapurnews.com):शिक्षा भारती ग्राम विकास के उद्देश्य से चला रही दस्तोई ग्राम एवं गोयना ग्राम के संस्कार केंद्रों के माध्यम से निरन्तर अपने उद्देश्यों के प्रति गतिमान है। ग्राम के निचले पायदान पर रहने वाले श्रमिक वर्ग के बच्चों को निरन्तर शिक्षा, संस्कार एवं देश प्रेम के प्रति अटूट निष्ठा जाग्रत करने का ही परिणाम है कि दस्तोई संस्कार केन्द्र पर निरन्तर 95% एवं गोयना केन्द्र पर 100% छात्र छात्राएं अध्ययन के लिए आ रहे हैं। इन दोनों केंद्रों पर रविवार को नवरात्रि का उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गया। बच्चों ने नौ देवियों का स्वरूप धारण किया, अभिभावकों ने उनकी अक्षत रोली से पूजा अर्चना की ।
सभी बच्चों में भारतीय त्यौहारों के प्रति आस्था, एवं अवचेतन मन में स्त्री,बहिन व मां के प्रति श्रद्धा भाव उत्पन्न हुआ ।
इस कार्य में केन्द्र टीचर्स पूनम शर्मा, रविंद्री दीदी, चीनू, राखी, चींकी, शिल्पी का पूरा पूरा सहयोग रहा। प्रबंधन द्वारा सभी को दशहरे पर्व पर अग्रिम शुभकामनाएं दी गई।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464

























