
राजकीय इंटर कॉलेज बड़ौदा हिंदुवान में मिशन शक्ति के तहत जागरूक किया
हापुड़,सीमन/सुरेश जैन (ehapurnews.com):राजकीय इण्टर कॉलेज, बड़ौदा हिंदुवान, हापुड़ में मिशन शक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महिला थाना प्रभारी हापुड़ श्रीमती रंजना शर्मा रहीं। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को महिला सुरक्षा, अधिकारों, आत्मसम्मान तथा आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती रंजना शर्मा ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि बालिकाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहना चाहिए तथा किसी भी प्रकार की समस्या या अनुचित व्यवहार होने पर चुप रहने के बजाय उचित माध्यम से सहायता लेनी चाहिए। उन्होंने महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव तथा पुलिस की सहायता सेवाओं के बारे में जानकारी देते हुए छात्राओं को निर्भीक होकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर छात्राओं को महिला हेल्पलाइन एवं आपातकालीन सहायता नंबरों की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया तथा छात्राओं को जागरूकता संबंधी सामग्री वितरित की गई।
कार्यक्रम का मुख्य संदेश महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देना रहा। उपस्थित शिक्षकों एवं अतिथियों ने मिशन शक्ति अभियान को बालिकाओं के सशक्तीकरण और सुरक्षित समाज के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।
कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, पुलिस विभाग की प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।
दातों की झनझनाहट को नजरअंदाज ना करें, नि:शुल्क सलाह के लिए कॉल करें: 7668219093, 9997097671

























