
भोवापुर गांव में दिखा 20 फीट लंबा विशालकाय अजगर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र के गांव भोवापुर में करीब 20 फीट लंबा विशालकाय अजगर दिखाई देने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। विशालकाय अजगर को देखकर लोग हैरान रह गए। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुटने लगी।
जानकारी के अनुसार, सिंभावली क्षेत्र के भोवापुर गांव में दिखाई दिया अजगर करीब 20 फीट लंबा बताया जा रहा है। इतने विशालकाय अजगर को देखकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया। गांव में अजगर दिखाई देने की खबर से लोगों के बीच चर्चा शुरू हो गई। ऐसे में ग्रामीणों को सावधानी बरतने और अजगर से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की जरूरत है। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद अजगर का रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365

























