
👁 9 views Views
विधायक ने बच्चों को उपहार बांटे
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नवरात्रि की मां दुर्गा अष्टमी पर्व हापुड़ में धूमधाम से परंपरागत ढंग से मनाया गया और मां दुर्गा के आठवें स्वरूप महागौरी का पूजन किया गया। घरों में हलवा, पकवान आदि बनाकर मां महागौरी को भोग लगाया गया। इसके बाद कन्या-लंकर को प्रसाद वितरित किया गया और उन्हें उपहार वितरित किए गए।
हापुड़ के विधायक विजयपाल आढ़ती के आवास पर बड़ी संख्या में कन्या लंकर को प्रसाद परोसा गया और फिर बच्चों को उपहार वितरित किए गए। अष्टम महागौरी पूजन दिवस पर तरह-तरह के उपहार पाकर बच्चे खुशी से झूम उठे।
99 MINI MALL से खरीदें अधिकतर सामान मात्र 99/- में: 8191820867

























