👁 1 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नवरात्रि और रमजान के चलते क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस लगातार गश्त कर रही है। सोमवार को बाबूगढ़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक का चार्ज संभालने के पश्चात कोतवाल हेम सिंह सैनी ने पुलिस बल के साथ क्षेत्र में गश्त की और सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा। इस दौरान कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने संबंधित को जरूरी दिशा निर्देश दिए। पुलिस का कहना है कि किसी भी सूरत में हुड़दंगियों को बख्शा नहीं जाएगा। यदि कोई हुडदंग काटता हुआ नजर आएगा तो पुलिस उस पर कड़ी कार्रवाई करेगी।
पुलिस ने इस दौरान बाबूगढ़ के विभिन्न मार्गों में पैदल गश्त की। मेन रोड, डिपो रोड, बछलौता रोड, मुख्य बाजार, आदि मार्गों पर पुलिस ने पैदल पेट्रोलिंग की।






















