
बाबूगढ़: चार ठिकानों पर की जा रही अवैध प्लाटिंग को किया ध्वस्त
हापुड़, सीमन / अमित कुमार (ehapurnews.com): हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने शुक्रवार को चार प्रकरण में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। एचपीडीए ने केंद्रीय विद्यालय बाबूगढ़ के पास गांव चक्रसेनपुर में 20,000 वर्ग मीटर में किसान धर्म सिंह, बलराम सिंह, रामायण व रविंद्र तथा विकासकर्ता श्याम सुंदर शर्मा द्वारा काटी गई अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ कार्रवाई की। इसी के साथ चक्रसेनपुर में किसान राजीव कुमार चौधरी, विकासकर्ता श्याम सुंदर शर्मा द्वारा 4,000 वर्ग मीटर में की गई अवैध प्लाटिंग के खिलाफ कार्रवाई की। शिवा ढाबा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर नवीन कुमार पुत्र नानक चंद द्वारा 15,000 वर्ग मीटर में काटी गई अवैध प्लाटिंग के खिलाफ कार्रवाई की और गांव चक्रसेनपुर उर्फ बाबूगढ़ में श्याम सुंदर शर्मा द्वारा 15,000 वर्ग मीटर में की गई अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ कार्रवाई की। इस कार्रवाई से अफरा-तफरी मची रही। एचपीडीए ने चेतावनी दी है कि अवैध प्लाटिंग बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
लेने-देने के जोड़े “द रेमंड शॉप” से मात्र 649/- में शुरू: 9149331926
























