
बाबूगढ़: बैंक के शाखा प्रबंधक के साथ कार सवारों ने की मारपीट
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ में गाड़ी टकराने के बाद बैंक ऑफ इंडिया की गढ़मुक्तेश्वर शाखा के प्रबंधक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित शाखा प्रबंधक नितिन कुमार निवासी असौड़ा ने थाना बाबूगढ़ में दर्ज कराई है। शिकायत में बताया कि 20 जुलाई की सुबह वह अपने घर से बैंक जा रहे थे। राजाजी होटल के पास फ्लाईओवर पर बैरिकेडिंग के कारण आगे चल रही एक कार के रुकने पर उन्होंने अपनी कार की रफ्तार कम की, तभी पीछे से तेज रफ्तार ईको कार ने उनकी कार में जोरदार टक्कर मार दी।
आरोप है कि ईको कार सवार युवक ने पहले अभद्र भाषा का प्रयोग किया, फिर उसके साथ चल रही कई गाड़ियों से 8–10 लोग उतर आए और बिना किसी बात के उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे उनके साथी ने चाने का प्रयास किया। आरोपियों ने उनका मोबाइल फोन छीन लिया। पीछा कर करीब 50 मीटर दूर तक मारपीट की और उनकी शर्ट भी फाड़ दी।
पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए क्षतिपूर्ति की मांग की। आसपास के लोगों के हस्तक्षेप के बाद उनका मोबाइल वापस किया गया। मामले में थाना बाबूगढ़ पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365























