
हापुड़: अयोध्यापुरी चौकी क्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के देहात क्षेत्र के अयोध्यापुरी चौकी क्षेत्र में स्थित रेलवे फाटक संख्या-38 के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को मामले से अवगत कराया। इसके बाद सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान प्रदीप के रूप में हुई है। पास से ईयर फोन भी बरामद हुए हैं।
रविवार की सुबह जानकारी प्राप्त हुई कि देहात क्षेत्र के अयोध्यापुरी चौकी क्षेत्र रेलवे फाटक के पास एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। युवक की लाश देख लोगों ने तुरंत पुलिस को मामले से अवगत कराया। इसके बाद टीम मौके पर पहुंची जो मामले की जांच कर रही है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365























