
ठेके के सीसीटीवी तोड़कर चोरी की कोशिश, पुलिस जांच में जुटी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव शेखपुर में बदमाशों ने शराब के ठेके को निशाना बनाते हुए चोरी की कोशिश की। देर रात बदमाश ठेके पर पहुंचे और अपनी पहचान छिपाने के लिए सबसे पहले वहां लगे सीसीटीवी कैमरों को क्षतिग्रस्त कर दिया। आरोप है कि बदमाशों ने सीसीटीवी कैमरे तोड़ने के बाद ठेके का ताला तोड़कर अंदर घुसने और सामान चोरी करने का प्रयास किया।
घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित ने बाबूगढ़ थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। घटना को लेकर ग्रामीणों में भी नाराजगी है। लोगों का कहना है कि इस तरह खुलेआम चोरी की कोशिश होना पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है।
फिलहाल पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। जांच के बाद ही घटना में शामिल बदमाशों और चोरी के प्रयास की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788




















