
👁 18 views Views
बुग्गी से टकराई बाइक, युवक घायल; बछड़े की मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव अयादनगर में रविवार शाम को एक युवक दुकान से सामान लेने जा रहा था तभी उसकी बाइक एक बुग्गी से टकरा गई। सड़क हादसे में बाइक सवार युवक घायल हो गया, जबकि बछड़े की मौके पर ही मौत हो गई।
बाबूगढ़ थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार के अनुसार, अयादनगर निवासी जोगिंद्र बाइक से गांव की एक दुकान पर सामान लेने जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में एक बुग्गी आ रही थी। अचानक बाइक बुग्गी से जा भिड़ी, जिससे जोगिंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के दौरान बुग्गी में मौजूद बछड़ा भी चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई।
99 MINI MALL से खरीदें अधिकतर सामान मात्र 99/- में: 8191820867



















