हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ नगर कोतवाली क्षेत्र में एक मोहल्ला गांधी विहार से नौकरी कर घर लौट रहे एक व्यक्ति पर तीन लोगों ने हमला कर दिया जिससे पीड़ित घायल हो गया जिसे इलाज के लिए देव नंदिनी में भर्ती कराया गया लेकिन गंभीर हालत होने के चलते उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आपको बता दें कि मोहल्ला वैशाली कॉलोनी निवासी सुनील पाल पुत्र अर्जुन सिंह गुरुवार की रात करीब 9:45 बजे अपने घर लौट रहा था। नौकरी कर घर लौटते समय तीन दबंगों ने मोहल्ला गांधी बिहार में सुनील पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया जिससे सुनील लहूलुहान हो गया। पीड़ित की चीख-पुकार सुनकर मौके पर मौजूद लोगों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। पीड़ित की हालत खतरे से बाहर है लेकिन इस दौरान उसे काफी चोटें आई हैं। पुलिस ने मोहल्ला गांधी बिहार के गौरव, आशुल और संजय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने धारा 323, 504 और 506 के तहत मुकदमा शुक्रवार को दर्ज किया।
चर्मरोग, एलर्जी के इलाज के लिए कॉल करें: डां. शिशिर गुप्ता: M.B.B.S ,MD 9837509509


























