
गंगा एक्सप्रेस वे पर हिम्मतपुर के पास अंडर पास बनाया जाए
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक का प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष पवन हूण गुर्जर के नेतृत्व में शनिवार को मंडल रेल प्रबंधक मुरादाबाद में विनीता श्रीवास्तव जी(डी आर एम) से गंगा एक्सप्रेसवे पर सर्विस रोड को पूरा करने के लिए पुल या अंडरपास की मांग को लेकर मिला। गंगा एक्सप्रेसवे ग्राम बिजौली जनपद मेरठ से हापुड़ जनपद को होते हुए प्रयागराज तक बन रहा है, जिसमें जनपद मेरठ से गंगा एक्सप्रेसवे के सहारे हापुड़ जिले सर्विस रोड भी बनाई जा रही है, परन्तु हापुड़ जनपद के गांव हिम्मतपुर में नम्बर 33.850 से नम्बर 34.650 तक रेलवे लाइन होने के कारण अंडरपास या पुल नहीं बनाया गया है।इस हिस्से पर अंडरपास या पुल के न बनने के कारण हापुड़ व मेरठ जनपद के करीब 50 से 60 गांव के किसानो का आवागमन एन०एच 9 पर बाधित हो जायेगा क्योकि जिले के सभी सरकारी विभाग इसी मार्ग एन०एच० 9 पर जुडते है तथा जिले की दोनो कृषि मण्डिया भी इसी मार्ग से जुडती है। इस अंडरपास या पुल का ना बनने से उद्योगीकरण भी इस क्षेत्र का नहीं हो पायेगा व भविष्य में सरकारी योजना भी लागू नहीं हो पायेगी। एन०एच० 9 पर गंगा एक्सप्रेसवे के साथ साथ कोई अन्य समुचित मार्ग व्यवस्था नही है। अंडरपास या पूल न बनने से इस क्षेत्र का विकास भी पिछड़ जायेगा। क्षेत्र के समस्त किसानो ने अंडरपास या पूल बनाए जाने की मांग इस प्रार्थनापत्र के माध्यम से की है।किसानो की मांग है कि ग्राम हिम्मतपुर से एन०एच०-9 पर जाने के लिये अंडरपास या पुल बनाया जाये ताकि हापुड़ जनपद व मेरठ जनपद के 50-60 गावों की जनता को इस मार्ग की सुविधा प्राप्त हो सके।इस अवसर पर कटार सिंह, रवि भाटी, राजेंद्र डागर, जयकरण बंसल आदि उपस्थित थे।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464
























