
जिनागम शिक्षण शिविर का उद्देश्य जैन धर्म के नियमो की जानकारी देना:- मुनिराज विमर्श सागर
हापुड, सीमन/सुरेश जैन (Ehapurnews.com): जैन सन्त भवन, जैन लोक पर मुनिराज विमर्श सागर जी महाराज के सानिध्य मे पांच दिवसीय जिनागम प्रशिक्षण शिविर का शनिवार प्रातःकाल शुभारंभ हो गया।
भावलिगी संत श्रमणा आचार्य श्री 108 विमर्श सागर जी महा मुनिराज ससंघ 33 पिछि ने कहा कि जिनागम प्रशिक्षण शिविर श्रावको को जैन धर्म के पूजन तथा धार्मिक कार्यो को करने की सही व सटीक जानकारी से अवगत कराना है। श्रावक पूजन तथा धार्मिक आयोजनो मे अनेक जाने अनजाने अशुद्धियाॅ कर पाप के भागी बनते हैं।जैन धर्म पद्धति के अनुसार सही नियमो का पालन करते हुए शान्तिधारा अभिषेक,मुनिराजो की आहार चर्या, विधान मंडल पाठ और अन्य पूजा-पाठ की जानी चाहिए।
यह शिविर 27 मई तक प्रतिदिन चलेगा। शिविर मे भाग लेने वाले जैन साधक-साधिकाओ को जिनागम पुस्तिका, डायरी, पैन सहित एक जिनागम किट प्रदान की गई जिसे प्रतिदिन शिविर मे साथ लाना है। जैन समाज के अध्यक्ष सुधीर जैन, महामंत्री अशोक जैन, उपाध्यक्ष पुलकित जैन, संरक्षक अनिल जैन संरक्षक सदस्य सुधीर जैन, चेयरमैन प्रदीप जैन, राजेश जैन सुशील जैन सुरेश चन्द जैन ,अभिषेक जैन, राजीव जैन, सजीव जैन रेणुका जैन रेखा जैन, भावना जैन,मीनू जैन,अकुंश जैन, सुबोध जैन ,मगन जैन, मंजू जैन, नीति जैन, दीपाली जैन ,ममता जैन , मधु जैन ,श्वेता जैन सहित अनेक जैन भक्त उपस्थित हुए।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480
























