👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अमरोहा के गजरौला में स्थित खादर क्षेत्र में दोहरे हत्याकांड के मामले में पुलिस ने सिंभावली निवासी हिस्ट्रीशीटर के बाद उसके साथी राशन डीलर को भी गिरफ्तार कर लिया है। मामले में फरार चल रहे छह आरोपियों का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। पूर्व में पुलिस चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
ज्ञात हो कि गजरौला के गंगा किनारे स्थित गैर आबाद गांव गुलालपुर में फार्म हॉउस पर सो रहे फार्महाउस मलिक के बेटे अनिरुद्ध, चौकीदार रत्नपाल की हत्या की थी। मामले में पुलिस ने सिंभावली निवासी हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया था जिसके बाद पुलिस ने उसके साथी बिरसिंहपुर निवासी राशन डीलर को भी गिरफ्तार कर लिया है।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606






















