
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मेरठ प्रांत के 65वें प्रांत अधिवेशन का विधिवत शुभारंभ उत्तरप्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय, अभाविप के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आशुतोष मंडावी, प्रांत अध्यक्ष डा. घनश्याम वत्स, प्रांत मंत्री गौरव गौड़ एबीवीपी पश्चिमी क्षेत्रीय संगठन मंत्री मनोज निखरा,प्रांत संगठन मंत्री तरुण सिंह,राष्ट्रीय मंत्री कुमारी क्षमा शर्मा द्वारा किया गया। चार दिवसीय अधिवेशन में अंतिम दिन दायित्व की घोषणा प्रांत अध्यक्ष द्वारा की गई जिसमें हापुड़ जिले से आकाश शर्मा को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एबीवीपी के रूप दायित्व सौंपा गया ।आकाश पूर्व में एबीवीपी हापुड़ के नगर मंत्री,नगर सह मंत्री, तहसील सह संयोजक एबीवीपी जैसे दायित्व का निर्वाहन कर चुके हैं।आकाश शर्मा का कहना हैं मैं अपने कार्य को निष्ठा व जिम्मेदारी के साथ निभाऊंगा और ज्ञान शील एकता के साथ विद्यार्थी परिषद के कार्य को अपने जिले में आग ले जाने का कार्य करूंगा। आकाश के साथ ही हापुड़ के देवांश,कविता सैनी,अनुज ठाकुर को भी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया हैं।बधाई देने वालों में कार्तिक गौड़ (पूर्व विभाग सह संयोजक)एबीवीपी, तुषार भारद्वाज,मोहित, धर्मेंद्र,अनुज वर्मा,अंजली,अंकित,रोहित, सुजल।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457



























