निरीक्षक के व्यवहार पर अधिवक्ताओं ने उठाए सवाल, निलंबन की उठाई मांग
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की बार संगठन गढ़मुक्तेश्वर के अधिवक्ता मंगलवार को न्यायिक कार्य से विरत रहे। उन्होंने रजिस्ट्री दफ्तर व सीओ कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान आवश्यक कार्य भी बंद रहे। अधिवक्ताओं ने गढ़ कोतवाल के रवैया को लेकर कई सवाल उठाए और कहा कि अधिवक्ताओं के प्रति उनका रवैया अपमानजनक है।
मंगलवार को सिविल कोर्ट स्थित बार रूम में बार एसोसिएशन गढ़मुक्तेश्वर की एक बैठक बार अध्यक्ष राजकुंवर चौहान की अध्यक्षता में आहूत की गई। बैठक में गढ़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक के रवैये को लेकर सवाल उठाए गए। अधिवक्ताओं ने कहा कि गढ़ कोतवाल का रवैया अधिवक्ताओं के प्रति अपमानजनक है। वकीलों का कहना है कि अधिवक्ता ललित शर्मा और अमित चौधरी को मामूली बात पर हवालात में बंद कर उनके साथ गाली गलौज करते हुए पुलिस ने अपराधियों की तरफ मार पिटाई की जिससे अधिवक्ता नाराज़ हैं। वकीलों का कहना है कि जब साथी अधिवक्ता दोनों मामलों में गए तो गढ़ कोतवाल ने उनकी एक नहीं सुनी और बिना सुने ही थाने से भगा दिया। बैठक में फैसला लिया गया कि जब तक गढ़ कोतवाल, दो दरोगाओं व एक कॉन्स्टेबल का निलंबन नहीं हो जाता वह न्यायिक कार्यों से विरत रहेंगे। आवश्यक कार्य भी इस दौरान बंद रहेगा। इसके अलावा रजिस्ट्री दफ्तर पर तालाबंदी की जाएगी और सीओ कार्यालय पर भी विरोध प्रदर्शन किया जाएगा जिसके चलते अधिवक्ताओं ने मंगलवार को रजिस्ट्री दफ्तर, सीओ कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन कर अपनी मांगों के समर्थन में धरना दिया।
एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन के लिए सम्पर्क करेः 9258003065

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586

























