👁 1 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा में बकाएदारों पर शिकंजा कसने की तैयारी शुरू हो गई है। बिजली चोरी के मामलों में बकाएदारों पर बिजली विभाग जल्द ही कार्रवाई करेगा। जल्द ही इन बकाएदारों को नोटिस देकर बिजली चोरी के दर्ज मुकदमों में कार्रवाई होगी। 4600 चोरी के दर्ज मुकदमों में से 426 बकाएदारों से ही विभाग ने राजस्व वसूल किया है। शेष बकाएदारों की सूची तैयार की जा चुकी है। चोरी के दर्ज मुकदमों में जल्द ही बकाएदारों का नोटिस दिया जाएगा।
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010

























