👁 1 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): तंबाकू पदार्थ का डिस्प्ले करने वालों के अब चालान काटे जाएंगे। आपको बता दें कि हापुड़ के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित दुकानों पर खुलेआम तंबाकू पदार्थ का डिस्प्ले किया जा रहा है। ऐसे में अब स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है और इसके खिलाफ अभियान चला कर दुकानदारों के चालान काटे जाएंगे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील कुमार त्यागी ने बताया कि तंबाकू से निर्मित वस्तुओं का खुलेआम प्रचार-प्रसार करने वाले दुकानदारों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी और चेतावनी भी दी जाएगी। खुलेआम तंबाकू पदार्थ का डिस्प्ले करना नियम विरुद्ध है और ऐसा करने पर कार्रवाई की होगी।
Admission Open Now for SA International School : 9258003065























