चलते-फिरते शहीद स्तंभ के नाम से जाना जाता है अभिषेक गौतम को, शरीर पर हैं 631 शहीदों के नाम
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): हापुड़ के प्रीत विहार निवासी पंडित अभिषेक गौतम को एक चलता फिरता शहीद स्तंभ के रूप में जाना जाता है जिनके शरीर पर 631 शहीदों के नाम अंकित है जिनमें से 559 जवान वह है जिन्होंने कारगिल युद्ध में अपने प्राण देश के लिए नयोछावर कर दिए। अभिषेक गौतम ने बताया कि उन्हें टैटू मैन के नाम से भी पुकारा जाता है। जब वह लेह गए तो उन्होंने देखा कि कितनी कठिन और विकट परिस्थितियों में जवान देशवासियों की सेवा करते हैं। देश की सुरक्षा में तत्पर रहते हैं। ऐसे में उन्होंने वीर शहीद के नाम अपने शरीर पर 12 दिनों की कड़ी मेहनत के बाद नाम अंकित कराए हैं। इतना ही नहीं बल्कि महात्मा गांधी, स्वामी विवेकानंद, चाणक्य, चंद्रशेखर आजाद आदि महापुरुषों के चित्र भी उन्होंने अपने शरीर पर बनवाए हैं।
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586

























