विवाहिता ने ससुरालियों पर लगाया ज़हरीला पदार्थ पिलाने का आरोप
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के बाबूगढ़ छावनी की रहने वाली विवाहिता का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे बीती रात ज़हरीला पदार्थ पिला दिया और फरार हो गए। विवाहित कमरे se बाहर ना आ सके। ऐसे में उन्होंने दरवाजे का लॉक लगा दिया। किसी तरह पीड़िता ने अपने परिजनों को मामले से अवगत कराया। इसके बाद वह बाबूगढ़ छावनी पहुंचे और पीड़िता को अस्पताल भर्ती कराया जहां उसका उपचार चल रहा है। वहीं विवाहिता के परिजनों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हापुड़ के मजीदपुरा की रहने वाली गुड्डन पुत्री फरमुद्दीन का निकाह 26 फरवरी 2022 को बाबूगढ़ छावनी निवासी एक युवक के साथ हुआ था। आरोप है कि निकाह के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग लगातार पीड़िता को परेशान करते। शनिवार की रात विवाहिता को जहरीला पदार्थ पिलाकर ससुराल पक्ष के लोग फरार हो गए। किसी तरह उसके पिता पहुंचे जिन्होंने पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
साइलेंट जनरेटर खरीदने के लिए कॉल करें: 8171900005
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700


























